WhatsApp Icon

नहर में पुलिया के पास अधेड़ युवक शव मिलने से सनसनी, शिनाख़्त कराने में जुटी पुलिस

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: मंगलवार की सुबह अकबरपुर कोतवाली पुलिस को एक अज्ञात अधेड़ युवक का शव सीहमई गाँव की नहर में पुलिया के निकट से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर जहां पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं युवक की शिनाख्त कराने में भी जुट गई है।


अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सीहमई गाँव के उत्तरी किनारे पर स्थित नहर की पुलिया के पास एक अज्ञात युवक का शव ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह देख कर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर ततकाल अकबरपुर कोतवाली निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय दलबल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की आयु लगभग 35 वर्ष एवं शव 3-4 दिन का पुराना प्रतीत हो रहा था जिससे दुर्गन्ध फैल गई। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ बताया जा सकता है, फिलहाल युवक की शिनाख्त कराने का काम जारी है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर की छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए किया जा रहा तैयार, स्कूलों में गूंज रहे जूडो-कराटे के दांव

अंबेडकरनगर के मशहूर चिकित्सक डॉ. डीपी वर्मा का निधन, इलाज के दौरान थमी सांस; कोरोना काल की सेवाएं रहेंगी याद, शोक संवेदना का सिलसिला जारी

अंबेडकरनगर में खाकी को झकझोर देने वाली घटना, दो दिन पहले छुट्टी से लौटे आरक्षी का कमरे में मिला शव

error: Content is protected !!