WhatsApp Icon

सरपत की झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव; इलाके में सनसनी, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Sharing Is Caring:
कटका थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव के पास मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

अम्बेडकरनगर। जिले के कटका थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब शारदा सहायक नहर के किनारे सरपत की झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार कटका थाना क्षेत्र की ग्राम सभा अहिरौली पुरवा के हरसिंहपुर गांव के समीप शारदा सहायक नहर के किनारे शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सरपत के घने झुरमुट में लगभग 45 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव दिखाई दिया। शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कटका पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों सहित अन्य माध्यमों से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबर

रातभर सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, राम-भरत मिलन के साथ संपन्न हुआ बसखारी का ऐतिहासिक आयोजन, मजनू पिजड़ा की रही चर्चा

लखनऊ में छिपा बैठा था टाण्डा का ₹50 हजार का इनामी, पुलिस ने घर से दबोचा

पत्रकारों की कलम में है लोकतंत्र को आईना दिखाने की ताकत: राम प्रकाश यादव

error: Content is protected !!