WhatsApp Icon

नाग पंचमी पर पूजन के साथ शिवाला घाट मंदिर में हुआ पारंपरिक कुश्ती व लठबाज़ी का आयोजन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नाग पंचमी के पावन अवसर पर जलालपुर नगर क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। एक ओर जहां नगर की महिलाओं ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति व उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं दूसरी ओर युवाओं ने पारंपरिक खेलों को जीवित रखने की मिसाल पेश किया।

नगर क्षेत्र के मोहल्ला छाछू और गंजा में वार्ड के पूर्व सभासद रमेश मौर्य व कुंदन सोनी के नेतृत्व में शिवाला घाट मंदिर परिसर में पारंपरिक कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें नगर के कई युवा और प्रतिभागियों ने दमखम दिखाते हुए कुश्ती के दांव-पेंच आजमाए। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, उस्मापुर स्थित शिवाला घाट मंदिर पर युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने लठबाज़ी की पारंपरिक यात्रा निकाली। इस शोभायात्रा में लठधारी कलाकारों ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लठबाज़ी के माध्यम से नाग पंचमी के अवसर पर वीरता और परंपरा का सुंदर समागम प्रस्तुत किया गया।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

खेत में मौत का ‘झटका’! युवक की जान लेने वाले तार का मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जलालपुर बार चुनाव में वीरेंद्र बहादुर सिंह का दबदबा! पांचवीं बार अध्यक्ष बन रचा इतिहास, जगदीश चंद्र यादव ने भी मारी बाजी

error: Content is protected !!