WhatsApp Icon

नगर पालिका की लापरवाही अब स्थानीय लोगों पर पड़ रही है भारी – आक्रोश

Sharing Is Caring:

चार माह में 160 मीटर सड़क व नाली का कार्यदायी संस्था नहीं करा सकी निर्माण

ठेकेदार की लापरवाही का नतीजा भुगत रहे स्थानीय लोगों व राहगीरों में आक्रोश

अम्बेडकरनगर: गत पांच माह पूर्व से 160 मीटर की सड़क व नाली का कार्य सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा पूरा नहीं कराया जा सका है जिसको लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।


मामला नगर पालिका परिषद जलालपुर के मोहल्ला उस्मापुर विस्तारित क्षेत्र में हसन अब्बास के मकान से मेंहदी हसन के मकान से होते हुए रामदेव के मकान तक सड़क व नाली निर्माण का है। उक्त कार्य के लिए कुल 160 मीटर नाली व सड़क का टेंडर फरवरी माह में हुआ था। उक्त टेंडर को बी.आर खान कंट्रेक को दिया गया था। ठेकेदार ने आदर्श आचार्य संहिता लगने से पूर्व मार्च माह के पहले सप्ताह में कम शुरू करा दिया। निर्माणाधीन कार्य में सफेद बालू व घटिया क्वाल्टी की ईंट का प्रयोग किया जाने लगा और स्थानीय लोगो की टीका टिप्पणी करने पर आधा ट्राली मोरंग भी दिखाने के लिए रख दिया लेकिन उसका प्रयोग नहीं किया। बीच बीच में उक्त ठेकेदार काम लगता रहा मिट्टी की पटान भी किया गया। उक्त काम पूरा न होने से मामूली बारिश में भी मिट्टी कीचड़ बन गई जो राहगीरों की जान की मुसीबत बन गई। राहगीर मिट्टी पर फिसल कर गिर कर चोटहिल हो रहे हैं। मोहल्ले वालों ने उक्त नाली व सड़क की शिकायत नगर पालिका के ज़िम्मेदारान से की लेकिन उसका कोई असर नहीं पड़ा रहा है। मात्र 160 मीटर निर्माण कार्य चार माह में भी पूरा ना होने से स्थानीय लोगों सहित राहगीरों में आक्रोश व्याप्त है।

अन्य खबर

फिल्मी स्टाईल में रोकी डोली, राज खोला… और टूट गई शादी! प्रेमी की एंट्री एयर टूट गया सात फेरा

खुदाई में अंधी नगर पालिका: नाले की खुदाई में जड़ से उखड़ा नीम का पेड़, स्कूटी चकनाचूर, सिस्टम बेखबर

रात्रि में घर से गायब नाबालिग बालिका मामले में टाण्डा पुलिस का बड़ा एक्शन: आरोपी गिरफ्तार—बालिका सकुशल बरामद

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.