WhatsApp Icon

तहसीलदार गरिमा भार्गव ने नगरीय क्षेत्र में साफ सफाई का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को जलालपुर तहसीलदार गरिमा भार्गव ने नगर पालिका क्षेत्र का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान तहसील मुख्यालय के सामने स्थित पांडेय कॉलोनी में नालियों में गंदगी और गड्ढों से भरी सड़कें मिलीं। मुख्य मार्ग पर वर्षों पुरानी नाली के चोक होने से जल निकासी की समस्या गंभीर रूप में सामने आई। इस पर मौजूद अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि स्थाई समाधान के लिए नई नाली का निर्माण के लिए टेंडर आस हो गया है जल्द ही नई नाली का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

इसके बाद तहसीलदार ने पांडे कॉलोनी के विस्तारित क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां जगह-जगह कूड़े का अंबार और नालियों में भरा कचरा देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। तहसीलदार ने अधिशासी अधिकारी को तत्काल सफाई अभियान चलाकर नालियों से कूड़ा निकालने और खुली नालियों को ढकने का निर्देश दिया उन्होंने बिजली कॉलोनी के पास गोपालकों को सड़क पर जानवर न बांधने की सख्त चेतावनी दी। इस मौके पर नगर पालिका के वरिष्ठ बाबू राम प्रकाश पांडेय, सफाई नायक मोहित और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.