WhatsApp Icon

टाण्डा से मानसिक विक्षिप्त नफ़ीस इंजीनियर लापता, गुमशुदगी दर्ज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली व नगर क्षेत्र से एक इंजीनियर युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला मीरापुरा निवासी इंजीनियर नफ़ीस अहमद गत 28 जनवरी से लापता है। परिजनों के अनुसार लापता इंजीनियर नफ़ीस अहमद मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण परिवार गहरी चिंता में है।


बताया गया कि नफ़ीस इंजीनियर घर से प्रतिदिन की तरह निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारी, परिचितों व संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। थक-हारकर परिजनों ने कोतवाली टाण्डा पहुंचकर मामले की सूचना दी।
सूचना के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और संभावित स्थानों पर खोजबीन जारी है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उक्त लापता युवक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत कोतवाली टाण्डा अथवा नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें, जिससे परिजनों को राहत मिल सके।

अन्य खबर

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

घाघरा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट! टांडा-आलापुर में तैयारियां तेज, तटवर्ती इलाकों को सावधान रहने की चेतावनी, कंट्रोल रूम का नंबर जारी

error: Content is protected !!