WhatsApp Icon

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को टाण्डा कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भरज दिया एवं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण व कलमबन्द बयान कराने में जुट गई है।


बताते चलेंकि गत दिनों एक नाबालिग बालिका द्वारा टाण्डा कोतवाली पुलिस से न्याय की गोहार लगाते हुए मिथुन पुत्र सुग्रीव निवासी सदरअली मीरानपुर पोस्ट फरीदपुर थाना इब्राहिमपुर पर जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया था जिस मामले में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 82/24 पर आईपीसी की धारा 376, 323 व 506 तथा 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। उक्त मामले में टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने हमराही हेड कांस्टेबल नीलेश कुमार, महिला आरक्षी शिखा मिश्रा व कांस्टेबल राहुल गुप्ता के साथ मिल कर चिंतौरा मोड़ के पास गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस द्वारा दुष्कर्म व पास्को आरोपी मिथुन पुत्र सुग्रीव निवासी सदरअली मीरानपुर पोस्ट फरीदपुर थाना इब्राहिमपुर को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भेज दिया। टाण्डा कोतवाली पुलिस दुष्कर्म की नाबालिग पीड़ित का स्वास्थ्य परीक्षण व मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने में जुटी हुई है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!