WhatsApp Icon

जीविकोपार्जन के लिए बाहर रह रहे मजदूर का शव घर आते ही मचा कोहराम

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: बाहर रहकर परिवार के जीवन यापन के लिए घरों में पीओपी का कार्य कर रहे मजदूर युवक का शव कार्य स्थल से कुछ दूर पाया गया। शव घर आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजनों द्वारा युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


प्राप्त सूचना के अनुसार कटका थाना क्षेत्र के निमिटिनी गांव निवासी कृपाल गौड़ का पुत्र जितेंद्र गौड़ गाजियाबाद में रहकर जीवन यापन हेतु घरों में पीओपी करने का काम करता था। बीते दो दिन पूर्व उसका शव गाजियाबाद में उसके निवास स्थान से लगभग 30 किलोमीटर दूर झाड़ियों में बरामद किया गया था। शव को प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रहा था। गाजियाबाद पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दिए जाने पर गांव से वहां गए परिजनों की उपस्थिति में शव कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया था। मंगलवार की सुबह शव लेकर परिजनों के पहुंचने पर गांव में कोहराम मच गया। युवक के परिजनों और बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस बल की मौजूदगी में परिजनों द्वारा युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस संबंध में जब कटका थाना प्रभारी से सीयूजी नंबर पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन सीयूजी नम्बर पर सम्पर्क नहीं हो पाया।

अन्य खबर

घाघरा में छलांग, दो दिन बाद भी विपिन का सुराग नहीं! गुस्से में पुल पर उतरे ग्रामीण, टाण्डा-कलवारी मार्ग जाम कर मचाया हंगामा

शिव बाबा के पास मौत का तांडव! बुलेट-ई रिक्शा की भीषण भिड़ंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की मौत, दो गंभीर

गुल्लू हत्याकांड में बड़ा फैसला! उबैदुर्रहमान को उम्रकैद, गोली मार कर हुई थी हत्या, वीडियों हुई थी वायरल

error: Content is protected !!