WhatsApp Icon

पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय गोवध आरोपी सहित दो सिपाही भी घायल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बसखारी पुलिस टीम द्वारा गोवध के अन्तर्जनपदीय एक अभियुक्त मो. वसीम उर्फ कल्लू पुत्र फिरोज को पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।


जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बसखारी पुलिस टीम रात्रि गश्त में कांवड़िया सुरक्षार्थ शुक्ल बाजार से आगे बढ़ रहे थे तभी एक मोटर साइकिल पर 03 व्यक्ति आजमगढ़ की तरफ से आ रहे थे जो अचानक कसदहा रोड पर मुड़े जिनको रोकने का प्रयास किया गया तो वे नहीं रुके। अपराधी शक होने पर क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे चौकी प्रभारी को अवगत कराया गया जो तत्काल सामने से आ गए पुलिस से घिरता देखकर के बदमाशों द्वारा जान से मारने की नियत से फायर किया जाने लगा आत्मरक्षार्थ व गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु एक राउंड फायर बसखारी थानाध्यक्ष द्वारा किया गया जो अभियुक्त मो. वसीम उर्फ कल्लू पुत्र फिरोज निवासी मेहियापार थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के पैर में लगी तथा अन्य दो अभियुक्त मौका पाकर फरार हो गये जिनकी गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है। मुठभेड के दौरान घायल बसखारी पुलिस टीम के 02 पुलिस कर्मीयों तथा अभियुक्त मो. वसीम उर्फ कल्लू पुत्र फिरोज इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुजत के कंजे से एक अदद तमँचा 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद खोखो कारतूस 315 बोर व एक अदद मोटर साईकिल सुपर स्पलेंडर बरामद किया गया है। उक्त मुठभेड़ में बसखारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सन्तकुमार सिंह, कांस्टेबल अमित चौरसिया, रणधीर सिंह, अभिषेक सिंह, धनन्जय सिंह, विनोद यादव सहित दूसरी टीम में दरोगा विनय कुमार सिंह, प्रशिक्षु एसआई आलोक शुक्ला, कांस्टेबल अवनीश सिंह, गुलाम गौस, अभिषेक चौरसिया शामिल रहे।

अन्य खबर

🛑 जनगणना की ड्यूटी में दफन हुआ बचपन: टाण्डा के स्कूलों पर ताला, गरीब बच्चों की थाली तक छिनी!

बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का आधार, पशुपालन विभाग की पहल

अम्बेडकरनगर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की भरपूर उपलब्धता—अफवाहों पर प्रशासन ने लगाई ब्रेक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.