मुबारकपुर में राम विवाह सेवा समिति के द्वारा किया गया मुकुट पूजा – संदीप कुमार मांझी
अम्बेडकरनगर: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रीराम विवाह सेवा समिति मुबारकपुर में प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी पंडित पंकज उपाध्याय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप कुमार मांझी के द्वारा मुकुट पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। संदीप कुमार मांझी के द्वारा बताया गया की पांच दिवसीय श्री राम विवाह आगामी 02 दिसंबर से शुरू होकर 06 दिसंबर तक चलेगा जिसमें प्रत्येक दिन भगवान राम कि विमान यात्रा श्री राम विवाह से निकलकर काली चौरा घाट होते हुए रामबाग तक मुख्य मार्ग से जाता है और फिर पुनः उसी रास्ते से राम विवाह पर आकर समापन हो जाता है।
अंतिम दिन श्री राम विवाह मेला श्री राम बाग दुहिया में समापन कराया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में मेलार्थी शामिल होते हैं जिसमें अर्जुन आचार्य जी, अजय सोनी, किशन सोनी,सत्य प्रकाश मद्धेसिया, मोहित अग्रवाल इलू, पिंटू जयसवाल , कृष्ण गोपाल गुप्ता, अनूप यादव,दिनेश सोनी, राजेश सोनी, अभिषेक मोदनवाल, जितेंद्र सोनी, भोपू मद्धेशिया, सुनील मद्धेशिया, राम मूरत गुप्ता, शिव कुमार मिश्रा, लालू मांझी, शिवम चौरसिया, राहुल चौरसिया, विपिन विश्वकर्मा, सुमित विश्वकर्मा, विशाल मद्धेशिया, दुर्गेश पाठक, कप्तान भगत, हीरालाल मोदनवाल, संजय मोदनवाल, मनोज विश्वकर्मा,गुड्डू मांझी, राजेश साहू,अभिषेक साहू, सतीश मांझी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता, कलाकर समिति पदाधिकारी और मुबारकपुर नगर के सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




