WhatsApp Icon

आर्थिक तंगी से जूझ रहे टांडा के प्रसिद्ध स्व.मुख्तार सेठ के पोते का लूम फैक्ट्री में लटकता हुआ मिला शव, पोस्टमार्टम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी टांडा के बहुप्रसिद्ध व चर्चित स्व.मुख्तार सेठ के पोते ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया है। सूचना लर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


टांडा कोतवाली के नगर क्षेत्र में स्थित। मोहल्लाह सकरावल पूरब में एक पॉवर लूम फैक्ट्री के अंदर 42 वर्षीय दिलशाद उर्फ गुडलक पुत्र रियाज़ अंसारी (स्व.मुख्तार सेठ का पोता) का शव मंगलवार की सुबह फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला जिससे सनसनी फैल गई। सूचना पर टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि स्व.मुख्तार सेठ का परिवार काफी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है जिसके कारण 42 वर्षीय गुडलक ने आत्महत्या कर लिया है। कोतवाली निरीक्षक श्री दीपक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। घटना से जहां मोहल्लावासी अवाक हैं वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

अन्य खबर

एनटीपीसी टांडा में गूंजे विश्वकर्मा पूजन के जयकारे, विशाल भंडारे में उमड़ा उत्साह

UPI शुल्क पर गरमाई सियासत, कांग्रेस का व्यापारियों से जनसंपर्क; भाजपा नेताओं को पूजन सामग्री भेंट करने की तैयारी

तहसील-कोतवाली के बीच कॉलेज से सटकर स्पा सेंटर! प्रशासनिक छापे से मचा हड़कंप, लाइसेंस-दस्तावेज तलब

error: Content is protected !!