WhatsApp Icon

मुबारकपुर में पांच दिवसीय श्रीराम विवाहोत्सव का मंचीय कार्यक्रम जारी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: पवित्र सरयू तट किनारे आबाद प्राचीन औद्योगिक नगरी टांडा के जुड़वा कस्बा मुबारकपुर में पांच दिवसीय श्री राम विवाहोत्सव कार्यक्रम काफी धूमधाम से जारी है। सोमवार को रात्रि 08 बजे प्रथम दिन का शुभारंभ श्रीराम विवाह सेवा समिति अध्यक्ष संदीप कुमार मांझी यजमान पंडित पंकज उपाध्याय के द्वारा पूजन कराकर किया गया।

भगवान भोलेनाथ की प्रथम दिन शोभा यात्रा मुबारकपुर नगर में अपने निर्धारित मार्ग पर भ्रमण करते हुए मंच पर पुनः समापन हुआ। जिसके बाद जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा व श्री राम विवाह उत्सव का मंचीय कार्यक्रम श्री राम विवाह सेवा समिति मुबारकपुर नारद मोह की सुंदर प्रस्तुति की गई जिसमें नारद जी को महाराज श्री निधि की पुत्री को देखकर उनके हृदय में विवाह करने की अभिलाषा हो जाती है और भगवान विष्णु से सुंदर रूप की कामना करते है लेकिन श्री हरि लीलाधारी हैं और नारद के मोह को भंग करने के लिए लीला रचते हैं एक महाराजाशील निधि नामक राज्य का निर्माण करते हैं और उनकी पुत्री विश्व मोहिनी जो की मां लक्ष्मी का ही रूप रहती हैं और नारद जी को बंदर की का चेहरा प्रदान करते हैं इस पर नारद जी बहुत नाराज होती है और भगवान विष्णु को श्राप देते हैं उसके तुरंत बाद इनको अपनी गलती का आभास होता है और नारद का मोह भंग होता है श्री हरि से क्षमा याचना मांगते हुए श्राप से मुक्ति पाने का मार्ग पूछते हैं यहीं पर लीला की समाप्ति होती है। जिसमें स्थानीय कलाकारों की लीला को देखने के लिए स्थानीय लोगों की काफी भीड़ और लोगों में उल्लास रहा। श्री राम विवाहोत्सव का कार्यक्रम श्री राम विवाह सेवा समिति अध्यक्ष संदीप कुमार माझी, समिति पदाधिकारीयों की देखरेख और स्थानीय कलाकारों के साथ संपन्न किया जा रहा है।

अन्य खबर

घाघरा में छलांग, दो दिन बाद भी विपिन का सुराग नहीं! गुस्से में पुल पर उतरे ग्रामीण, टाण्डा-कलवारी मार्ग जाम कर मचाया हंगामा

शिव बाबा के पास मौत का तांडव! बुलेट-ई रिक्शा की भीषण भिड़ंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की मौत, दो गंभीर

गुल्लू हत्याकांड में बड़ा फैसला! उबैदुर्रहमान को उम्रकैद, गोली मार कर हुई थी हत्या, वीडियों हुई थी वायरल

error: Content is protected !!