WhatsApp Icon

लोकसभा की अधिसूचना से पूर्व प्रशासन ने कसी कमर – कलेक्ट्रेट में हुई बड़ी बैठक

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आदर्श आचार संहिता लागू होने पर झंडा, बैनर, पोस्टर,वॉल राइटिंग को हटवाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत लगाए गए झंडा, बैनर, पोस्टर, वॉल राइटिंग को हटवाया जाए। साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया कि विद्युत के खंभों पर लगे बैनर पोस्टर को विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा उतरवाया जाए, जिससे दुर्घटना से बचा जा सके। अवगत कराना है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगी।आदर्श आचार संहिता लागू होते ही आदर्श आचार संहिता टीम सरकारी संपत्ति का विरूपण इस प्रयोजन के लिए सरकारी परिसर में कोई भी सरकारी कार्यालय या वह परिसर शामिल होगा जिसमें कार्यालय भवन स्थित है। सभी दीवार लेखन, पोस्टर/कागज या किसी अन्य रूप में विरूपण, कटआउट होर्डिंग्स आदि चुनाव की घोषणा के 24 घंटे के भीतर सरकारी संपत्ति पर बैनर आदि हटा दिया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों के दुरूपयोग सम्पत्ति और रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, हवाई अड्डों, रेलवे पुलों, रोडवेज जैसे सार्वजनिक स्थानों पर दीवार लेखन/पोस्टर/किसी अन्य रूप में विरूपण के कागजात, कट आउट होर्डिंग, बैनर झंडे आदि के रूप में सभी अनाधिकृत राजनीतिक विज्ञापन, आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा के 48 घंटे के अन्दर बसें, बिजली/टेलीफोन के खम्भे, नगर निगम / स्थानीय निकायों के भवन आदि पर लगे हुए पोस्टर/झण्डे हटा दिये जायेगे। निजी सम्पत्ति पर प्रदर्शित सभी अनधिकृत राजनीतिक विज्ञापन और स्थानीय कानून और अदालत के निर्देशों के अधीन यदि कोई हो आयोग द्वारा चुनाव घोषणा के 72 घंटों के भीतर हटा दिये जायेगें।किसी भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार द्वारा अधिकारिक वाहन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। चुनाव की घोषणा के 72 घंटों के भीतर विकास/ निर्माण सम्बन्धी गतिविधियों, एमसीसी के उल्लंघन पर किसी भी शिकायत को मान्य करने के मामले में उनके कार्यों की सूची जो जमीन पर पहले ही शुरू हो चुके हैं उनके अतिरिक्त नये कार्य शुरू नहीं होगे। बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अपनी-अपनी टीम में आवश्यक संख्या में स्टाफ पहले से तैनात कर लिया जाए ताकि निर्वाचन की घोषणा होते उक्त पर कार्यवाही की जा सके।चुनाव की घोषणा के 72 घंटो के पश्चात यदि कोई राजनैतिक दल/उम्मीदवार अनाधिकृत सम्पत्ति विरूपण करता है तो उसे नियमानुसार नोटिस दी जायेगी।

अन्य खबर

लोकतंत्र सेनानी को सलामी, जननेता की मां को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि, शोक में डूबा जिला

आंधी का कहर: आशियाना उजड़ा, पेड़ गिरा, टेंट उड़ा—किसानों पर भी मार

नागपुर में ‘राम सेवा’ का सम्मान: अम्बेडकरनगर के मनीष त्रिपाठी बने आकर्षण का केंद्र

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.