WhatsApp Icon

सांसद लालजी वर्मा ने सम्हारिया चौराहा पर फ्लाईओवर बनाने का दिया निर्देश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सर्किट हाउस में आयोजित सांसद लालजी वर्मा की अध्यक्षता व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर साधु वर्मा, विधायक धर्मराज निषाद, मुख्य विकास अधिकारी आन्नद कुमार शुक्ला, अकबरपुर चेयरमैन चन्द्र प्रकाश वर्मा की मौजूदगी में जिला सड़क सुरक्षा समिति को त्रिमासिक बैठक सम्पन्न हुई।

वर्ष 2024 के माह फरवरी के सापेक्ष वर्ष 2025 के माह फरवरी में दुर्घटनाओं में वृद्धि होने की दृष्टिगत दुर्घटनाओ में कमी लाने पर चर्चा हुई। बैठक में एनएचएआई राजबरेली को निर्देशित किया कि टांडा-रायबरेली मार्गका स्थलीय निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा का प्रबंध करते हुए मार्गों पर लगी लाइटों को क्रियाशील रखें एवं शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि छात्र छात्राओं में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाए।
बैठक में सांसद लालजी वर्मा ने एनएचएआई आजमगढ़ को निर्देशित किया कि सम्हारिया चौराहा पर प्राय: दुर्घटनाएं हो रही है इसलिए स्थलीय निरीक्षण करते हुए सड़क सुरक्षा से सम्वन्धित आवश्यक प्रबंध करते हुए फ्लाईओवर प्रस्तावित कराएं। उक्त अवसर पर पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता सौरभ सिंह, सीओ सिटी देवेंद्र कुमार, एआरटीओ सत्येंद्र कुमार यादव, अधिशाषी अभियंता विद्युत आशीष यादव,परियोजना निदेशक एनएचएआई आजमगढ़ एसपी पाठक, डिप्टी सीएमओ डॉ डीके वर्मा, यातायात एसआई जय बहादुर यादव, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष आलोक सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सहित समिति के सभी सदस्यगण मौजूद रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.