WhatsApp Icon

रविवार को बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में करेगी प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: 55 लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस-सपा गठबंधन से सपा प्रत्याशी लालाजी वर्मा व भारतीय जनता पार्टी से रितेश पांडेय जहां आधिकारिक प्रत्याशी घोषित हैं वहीं बहुजन समाज पार्टी आगामी रविवार को आयोजित एक दिवसीय जनपदीय कार्यकर्ता सम्मेलन में ही बसपा प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा करेगी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को जनपद मुख्यालय अकबरपुर के पहितीपुर मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण मैरेज़ हाल में बहुजन समाज पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया गया है जहां समाजसेवी मोहम्मद कलाम शाह को अम्बेडकर नगर लोकसभा का आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल करेंगे जबकि मुख्य अतिथी के रूप ने अयोध्या, आज़मगढ़ व बनारस मंडल प्रभारी घनश्याम चन्द्र खरवार व विशिष्ट अतिथि के रूप में छोटेलाल मौर्य, दिलीप विमल, महेंद्र प्रताप आनंद, बलराम निषाद, दयाराम राजभर, अरविन्द गौतम व जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम शामिल होंगे।
बताते चलेंकि समाजसेवा से पहली बार राजनीति में कदम रखने वाले 43 वर्षीय मो.कलाम शाह ने 26 फरवरी 2024 को बसपा की सदस्यता ग्रहण कर अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया है। बसखारी दरगाह किछौछा निवासी मो. कलाम शाह के पिता हाजी गनीदार शाह दरगाह मखदूम अशरफ किछौछा के मलंग सज्जादानशीन थे और उनके इंतेक़ाल के बाद मो.कलाम शाह के बड़े भाई मोहम्मद आलम शाह मलंग गुलाम रसूल सज्जादानशीन हैं।
बहरहाल सपा व भाजपा के बाद बसपा भी आगामी रविवार को अपने प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा करेगा जिसकी तैयारियां जारी है।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!