WhatsApp Icon

समाजसेवियों ने ऑल इंडिया सुन्नी बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट कर तलब की दुआएं

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: ऑल इंडिया सुन्नी बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मखदूम अशरफ सिमनानी के वंशज मौलाना सैय्यद मोईनुद्दीन अशरफ मोईन मियां से गाज़ी फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष मुराद अली ने समजसेवियों के साथ खानकाह हुसैनिया अशरफिया दरगाह किछौछा में मुलाकात कर दुआएं तलब किया।

श्री मुराद ने 639वें उर्स मखदूम अशरफ की मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि हज़रत मोइन मियां द्वारा दरगाह किछौछा की व्यवस्थाओं को चुस्तदुरुस्त करने के लिए जहां काफी प्रयास किया जा रहा वहीं मुम्बई जैसी आर्थिक महानगरी में मखदूम अशरफ सिमनानी के उद्देश्यों को गति दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौलाना मोईन मियां सिर्फ धार्मिक प्रचार प्रसार ही नहीं बल्कि इंसानियत के लिए हर मोड़ पर खड़े नज़र आते हैं और उनके द्वारा नशा के खिलाफ अद्वितीय अभियान चला कर जनपद के नाम पूरे महाराष्ट्र में रौशन करने का काम किया है जो समाजसेवियों के लिए मिसाल है। श्री मुराद द्वारा बुके पेश कर दुआएं तलब किया।
उक्त मौके पर मुख्य रूप से बजरंगी भाई जान के नाम से मशहूर सैय्यद आबिद हुसैन, हेल्प प्वाइंट एनजीओ किछौछा बसखारी अध्यक्ष फैज़ान खान, सिराज अहमद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

अन्य खबर

उर्स-ए-मखदूम अशरफ में सुरक्षा का हाईटेक पहरा, तीसरी आंख से पल-पल की निगरानी, प्रशासन और इंतजामिया कमेटियां पूरी तरह अलर्ट

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

‘तालाब’ बना टाण्डा बस स्टेशन! विशाल परिसर जलमग्न, पड़ोसी घरों में घुस रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.