WhatsApp Icon

मोहर्रम को लेकर टांडा नगर पालिका सजग, स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र समुचित व्यवस्था देने का दावा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: चन्द्रदर्शन के अनुसार आगामी 27 जून से शुरू होने वाले मोहर्रम को लेकर टंडला नगर पालिका सजग नज़र आने लगा है। वक्फ सैय्यद मोहम्मद रज़ा कनीज़ फिज़्ज़ा बीबी के जिम्मेदारों व प्रसिद्ध तजियादारों के साथ नगर पालिका टांडा की टीम ने नगर क्षेत्र के ताजिया मार्गों सहित विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण कर समुचित व्यवस्था देने का दावा किया।
टांडा नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा (पीडब्ल्यूडी), अवर अभियंता जलकल आशीष कुमार चौहान (प्रभारी सफाई व प्रकाश), जल जीवन मिशन के हिमांशु कुमार व सुशील आनंद, नगर पालिका मेट रामचन्द्र पाठक के साथ वक्फ सैय्यद मोहम्मद रज़ा कनीज़ फिज़्ज़ा बीबी के मोतवल्ली सैय्यज़ काज़िम रज़ा आब्दी (राजा साहब), उनके पुत्र सैय्यद आलीशान आब्दी, मदारी ताजियादार काशिफ अंसारी आदि ने मुख्य 10वीं मोहर्रम के जुलूस मार्ग का औचक निरिक्षण किया और टूटी सड़कों, पटरियों को शीघ्र सही कराने के लिए चिन्हित किया तथा जल जीवन मिशन के अधिकारियों ने ताजिया मार्गों पर 10वीं मोहर्रम से पूर्व रास्ता साफ करने का दावा किया। उक्त स्थलीय निरीक्षण के लिए टांडा चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ ने निर्देशित किया था।

इस दौरान नगर पालिका प्रकाश प्रभारी आशीष चौहान ने कई प्वाइंट को चिन्हित करते हुए त्वरित लाइट लगवाने के दावा किया। उक्त अवसर पर बिजली विभाग द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा लटके तारों व केबिलो को सही कराने का काम शुरू कर दिया गया है और बहुत जल्द सभी लटके तार सही हो जाएंगे।
बहरहाल टांडा नगर क्षेत्र में मोहर्रम के दौरान ताजिया मागों को समय से पूर्व सही करने के साथ समुचित प्रकाश व साफ सफाई करने का दावा नगर पालिका प्रशासन द्वारा किया जा रहा है जिसके लिए तजियादारों के साथ बुधवार को स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।

अन्य खबर

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

सुबह स्कूल का गेट नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर का नजारा देख ग्रामीणों के उड़ गए होश! सुरक्षा गार्ड के कमरे में फंदे से लटका मिला पीआरडी जवान

error: Content is protected !!