WhatsApp Icon

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए महत्वपूर्ण बैठक

Sharing Is Caring:

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए महत्वपूर्ण बैठक

अम्बेडकरनगर: आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु मुस्लिम तथा हिन्दू धर्मगुरु, मौलानाओं के साथ जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। अवगत कराना है कि आगमी 08 जुलाई से मोहर्रम का महीना प्रारंभ हो रहा है, जिसका मुख्य पर्व चंद्र दर्शन के अनुसार 17 जुलाई को (दशवीं) परंपरागत रूप से मनाया जाना प्रस्तावित है।
कलेक्ट्रेट सभागार ने आयोजित शांति कमेटी की बैठक के दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि त्यौहार की सातवीं, आठवीं, नवीं एवं दसवीं की तिथि अति महत्वपूर्ण है, जिसमें विभिन्न आयोजको द्वारा जुलूस निकाला जाता है। इन तिथियां में सतर्क रहने की आवश्यकता है। उक्त त्यौहार में कोई भी नई परंपरा कायम नहीं की जाए। त्यौहार में किसी भी आयोजन से पूर्व आयोजन को सक्षम अधिकारी से अनुमति लिया जाना आवश्यक होगा। बिना अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सभी संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। ताकि हर हाल में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए त्यौहार को संपन्न कराया जाए। इसमें आम जनता से भी जिलाधिकारी ने अपील किया कि गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखते हुए त्यौहार को मनाएं। बैठक के दौरान कुछ लोगों द्वारा बिजली, पानी तथा सड़क की समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि बिजली, पानी तथा सड़क संबंधी समस्याओं को तत्काल ठीक कराएं। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने डीपीआरओ तथा ईओ नगर पालिका को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण/ शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई पूर्व से करा लिया जाए तथा बारिश के पानी के निकलने की समुचित व्यवस्था भी किया जाए। त्योहार में विद्युत उपलब्धता बनाए रखने हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया। ताजिया परंपरागत रूप से निकाली जाए।जुलूस सामान्य रूप से निकाली जाय। जुलूस आयोजक पहले से ही एसडीएम तथा सीओ को सूचना अवश्य दे दे। जुलूस निकलने का समय निर्धारित किया जाए कि जुलूस कब शुरू होगा और कब समाप्त होगा तथा उसका कड़ाई से पालन भी किया जाए। त्यौहार परंपरागत रूप से मनाया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि त्योहार के दिन समस्त एंबुलेंस को चालू हालत में रखा जाए तथा सभी चिकित्सा केंद्रों पर 24 घंटे चिकित्सकों /चिकित्सीय टीम के साथ जीवन रक्षक सहित अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के संबंध में समुचित कार्रवाई करें।बैठक के दौरान डीएफओ डॉ. उमेश तिवारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक ,समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी तथा मुस्लिम तथा हिन्दू संप्रदाय के धर्मगुरु व मौलाना उपस्थित रहे।

अन्य खबर

फिल्मी स्टाईल में रोकी डोली, राज खोला… और टूट गई शादी! प्रेमी की एंट्री एयर टूट गया सात फेरा

खुदाई में अंधी नगर पालिका: नाले की खुदाई में जड़ से उखड़ा नीम का पेड़, स्कूटी चकनाचूर, सिस्टम बेखबर

रात्रि में घर से गायब नाबालिग बालिका मामले में टाण्डा पुलिस का बड़ा एक्शन: आरोपी गिरफ्तार—बालिका सकुशल बरामद

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.