WhatsApp Icon

मोहर्रम पर प्रशासन सख्त: पुराने रूट से ही निकलेगा जुलूस, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से टाण्डा तहसील सभागार में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि मोहर्रम का आयोजन पूर्व परंपरागत व्यवस्था एवं त्योहार रजिस्टर में दर्ज मार्गों के अनुसार ही कराया जाएगा। किसी भी प्रकार का विवाद खड़ा करने, माहौल बिगाड़ने अथवा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम डॉ. शशिशेखर ने कहा कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल एवं यातायात व्यवस्था को लेकर सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जल जीवन मिशन के कार्यों के कारण क्षतिग्रस्त हुए मार्गों को तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा ताकि जुलूसों और ताजियों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

सीओ शुभम कुमार, कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, अलीगंज थानाध्यक्ष सुनील पांडेय, नगर पालिका के जलकल अवर अभियंता एवं सफाई प्रभारी आशीष चौहान ने नगरवासियों को भरोसा दिलाया कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, चूना छिड़काव तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। ताजिया मार्गों से गुजर रही बिजली और डिस की केबलों को भी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में टाण्डा तजियादार कमेटी और वक्फ कनीज़ फिज्जा बीबी व सैय्यद मोहम्मद रज़ा के मुतवल्ली के बीच चल रहे विवाद तथा शिया वक्फ बोर्ड के हस्तक्षेप का मुद्दा भी उठा। इस पर एसडीएम ने स्पष्ट किया कि वक्फ बोर्ड द्वारा जारी पहले पत्र को बाद में दूसरे पत्र के माध्यम से स्थगित कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में वर्तमान में कोई प्रभावी आदेश अस्तित्व में नहीं माना जाएगा और मोहर्रम का आयोजन पूर्व परंपरागत व्यवस्था तथा त्योहार रजिस्टर के अनुसार ही सम्पन्न कराया जाएगा।
प्रशासन ने सभी पक्षों से सहयोग और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में सैय्यद काज़िम रज़ा ज़ैदी (राजा नजमी), सैय्यद ज़फ़र रज़ा (राजा परवेज) सहित बड़ी संख्या में तजियादार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अन्य खबर

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

ललई छठ पर उमड़ा मातृत्व का सैलाब! कुओं-तालाबों के किनारे बैठ माताओं ने मांगी बच्चों की लंबी उम्र और खुशहाली

error: Content is protected !!