WhatsApp Icon

मोबाइल चोर गैंग का सीओ टाण्डा ने किया पर्दाफाश – चार गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मोबाइल चोर गैंग का सीओ टाण्डा आने पर्दाफाश करते हुए गिरफ्तार 04 आरोपियों के कब्जे से 05 मोबाइल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का स्वास्थ परीक्षण कराते हुए न्ययालय के समक्ष पेश करने की तैयारी है।


टाण्डा पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार सिंह ने टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी व टाण्डा कोतवाली पुलिस टीम की सरहाना करते हुए बताया कि सुलेमपुर निवासी उमाकांत द्वारा मोबाइल चोरी का मुकदमा लिखवाया गया था जिस संदर्भ में टाण्डा कोतवाली पुलिस ने मुखबिरों की मदद से चार अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया उर उनके कब्जे से पांच एंड्रायड मोबाइल बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों। में 25 वर्षीय मो.सैफ उर्फ राज पुत्र सलाहुद्दीन, 19 वर्षीय मो.साहिल पुत्र मो.शमीम, 19 वर्षीय आवेश उर्फ ओवैश पुत्र असलम व 19 वर्षीय इमामुद्दीन पुत्र हिसामुद्दीन समस्त निवासी टाण्डा नगर हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चारों नई आयु के हैं और अपराध की दुनिया में कदम बढ़ा रहे हैं जिनकी समय से पहचान कर गिरफ्तार किया गया। सीओ टाण्डा श्री शुभम ने बताया कि एक अपराध दूसरे अपराध को जन्म देता है। उन्होने बताया कि साइबर सेल की सक्रियता व जनजागरूकता के कारण अब कोई भी जल्दी पुराना मोबाइल हकन लेता है लेकिन इन लड़कों के द्वारा चोरी किए गए मोबाइल को जामताड़ा आदि स्थानों से ऑनलाइन फ्राड के लिए इतेमाल कर आम लोगों को करोड़ों रुपए की ठगी की जाती है। चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में एस आई संजय सिंह, एसआई यूटी राकेश खरवार, हेड कांस्टेबल विनय सिंह, कांस्टेबल अमित तिवारी, कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार, कांस्टेबल, अमित मौर्य शामिल रहे।
बहरहाल टाण्डा कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश करते हए चार अभियुक्तों को गिरफ्तर कर उनके कब्जे से चोरी की पांच महंगी मोबाइल बरामद कर लिया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!