WhatsApp Icon

अचानक महामाया मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम छात्रों से भी हुए रूबरू, निरीक्षण कर लिया फ़ीडबैक

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सदरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाल रोग विभाग, महिला रोग विभाग, एमरजेंसी वार्ड, दवा काउंटर,ओपीडी काउंटर सहित विभिन्न वार्डों एवं अकादमिक ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा ओपीडी में तैनात डॉक्टर से आज के ओपीडी के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। दवा काउंटर के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य मेडिकल कॉलेज द्वारा अवगत कराया गया कि सभी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इस दौरान वार्डों में तैनात डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ से मरीजों को दी गई दवाइयों/जांच के बारे में जानकारी प्राप्त किया।

विभिन्न वार्डों भर्ती मरीजों से वार्ताकर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं एवं भोजन/नाश्ता व्यवस्थाओं आदि की जानकारी प्राप्त की, मरीजों द्वारा अवगत कराया गया कि चिकित्सालय में बेहतर चिकित्सीय सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाएं प्राप्त हो रही हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा मरीजो को मिलने वाले नाश्ता एवं भोजन के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। प्राचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि निर्धारित मीनू के अनुसार सभी वार्डों में भर्ती मरीजों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी में संपूर्ण मेडिकल कॉलेज में नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा मेडिकल कालेज के एकेडमिक ब्लॉक/ शिक्षा भवन का भी निरीक्षण किया गया और वहां अध्यनरत मेडिकल छात्र- छात्राओं से मिलकर रूबरू हुए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं यथा भोजन, रहने, खेल एवं मनोरंजन आदि के विषय में फीडबैक प्राप्त किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा मेडिकल के छात्र – छात्राओं तथा प्रशासन को खेल पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज में शवगृह (Mortuary) के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की तथा प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ आभास कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ उमेश सहित अन्य संबंधित चिकित्सक उपस्थित रहे।

अन्य खबर

288 कर्मचारियों का मानदेय अटका, परिवारों पर आर्थिक संकट – ईओ की टेबल पर रुकी भुगतान फाइल!

640वें उर्स का रूहानी समापन: सरकारे कला में गूंजी दिल दहला देने वाली दुआ, लाखों जायरीन की नम आंखों से मांगी गई मुरादें

सज्जादानशीन ने ख़िरका-ए-मुबारक धारण कर कराई अंतिम ज़ियारत, मंत्रियों ने की चादरपोशी; घंटों बिजली गायब रहने से श्रद्धालुओं में भारी नाराज़गी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.