WhatsApp Icon

कटेहरी उपचुनाव भाजपा हारी तो छोड़ देंगे एमएलसी पद : हरिओम पांडेय

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भाजपा के कद्दावर नेता एमएलसी डॉक्टर हरिओम पांडेय ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि अगर कटेहरी उप चुनाव भाजपा किस भी कारण से हार जाती है तो वो एमएलसी पद को छोड़ देंगे।


श्री हरिओम ने दावा किया है कि उन्होंने जनपद में आये सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अपना दावा पेश करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया है कि कटेहरी उपचुनाव में भाजपा की एक तरफा जीत होगी। श्री हरिओम ने कहा कि वो खिलाड़ी रहे हैं और शिक्षक हैं तथा कभी हार नहीं मानते हैं लेकिन कतिपय कारणों से भी कटेहरी उपचुनाव में अगर हार होती है तो एमएलसी पद से त्याग पत्र दे देंगे। श्री हरिओम के उक्त बयान से ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा कटेहरी उप चुनाव को किसी भी कीमत पर जीतना चाहती है।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!