WhatsApp Icon

टांडा विधायक ने 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए उठाया बड़ा कदम, प्रत्येक पोलिंग बूथ पर करेंगे पीडीए कार्यक्रम

Sharing Is Caring:

हो बाबा साहेब के मान पर चर्चा, अब घर घर पहुंचे पीडीए पर्चा : राममूर्ति वर्मा

अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की शपथ लेते हुए मिशन 2027 अभियान के तहत पीडीए पर्चा को घर घर तक पहुंचाने की रणनीति बनाई है।


समाजवादी पार्टी के टांडा विधान सभा के क्षेत्रीय कार्यालय मीरानपुरा निकट नयन तारा ऑप्टिकल टांडा पर गुरुवार को पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर पूरे विधान सभा क्षेत्र में पोलिंग बूथों पर बैठक कर पीडीए का मकसद आमजनों तक पहुंचाने की रणनीति तय किया है।
टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने महत्वपूर्ण बैठक करते हुए कहा कि आगामी 22 जून से से पोलिंग बूथों पर सपा के पीडीए की बैठक कर आमजनों तक पार्टी का संदेश “हो बाबा साहब के मान पर चर्चा, अब घर घर पहुंचे पीडीए का पर्चा” पहुंचाने का काम किया जाएगा जिसके लिए पोलिंग बूथवार कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई है। श्री राममूर्ति ने कहा कि जिस पोलिंग बूथ पर कार्यक्रम होगा वहाँ के पोलिंग बूथ अध्यक्ष व अन्य टीम मौजूद होंगे और पीडीए पर्चा को पूरे विधान सभा के एक एक घर तक पहुँचाएँगे जिससे आगमी 2027 में सपा की सरकार व अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया जाएगा। उक्त बैठक में जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, सपा विधान सभा अध्यक्ष संदीप यादव, टांडा नगर अध्यक्ष सैय्यद कसीम अशरफ, टांडा विधान सभा महासचिव ज़की अनवर, अमरजीत यादव, अशोक वर्मा, ज़फर हयात अंसारी, अजय दूबे अंजू, विशाल प्रजापति, सोनू गौड़ आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!