WhatsApp Icon

चेकिंग दौरान मिली नाबालिग बच्ची – पुलिस ने अथक प्रयास कर परिजनों से कराई मुलाकात

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: वाहन चेकिंग के दौरान गुमशुदा नाबालिग बच्ची पुलिस को मिली मित्र पुलिस गांव गांव जाकर बच्ची के परिजनों को खोजने का अथक प्रयास किया कई घन्टो बाद रिश्तेदारी में आई बच्ची के परिजनों के हवाले किया।
बताते चलें बुधवार को शाम करीब 3 बजे एक मासूम बच्चीखेलते खेलते घर से बाहर रोड पर निकल आई और फिर घर वापस जाने का रास्ता भटक गई, जो रोती हुई एनटीपीसी चौकी के सामने एसएसटी टीम स्थाई निगरानी टीम द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी तो बच्ची को रोता देख बच्ची पर कांस्टेबल इंद्रपाल सिंह की नजर पड़ी तो बच्ची को प्यार से रोका और नाम पता पूछा तो बस इतना ही बता पा रही थी कि मेरे पापा चेन्नई में काम करते हैं और मेरा गांव बेलामऊ है आसपास इस नाम का कोई गांव न होने के कारण लगभग तीन घण्टे सबइंस्पेक्टर विजय कुमार त्यागी कांस्टेबल अमित कुमार, इंद्रपाल सिंह को साथ लेकर आसपास के गांव में कई गांव में पूछताछ की गई तो पता चला की बच्ची बाजितपुर रिश्तेदारी में आई हुई थी।

जिसका गांव गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बेलामऊ हैं जिसके बाद मित्र पुलिस द्वारा रिश्तेदार के यहां बाजिदपुर जाकर बच्ची को सकुशल उसकी मां को सुपुर्द किया। परिजनों ने बच्ची को सकुशल पाकर मित्र पुलिस को धन्यवाद किया।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!