WhatsApp Icon

मजारे मेमारे मिल्लत पर मनाई गई ग्यारहवी शरीफ

Sharing Is Caring:

मुफ़्ती जमाल अशरफ ने मांगी मुल्क में अमन, खुशहाली व भाईचारगी के लिए दुआ

अम्बेडकरनगर: जहाँगीरगंज स्थित प्रसिद्ध मेमारे मिल्लत इंतेज़ामिया कमेटी द्वारा जश्न गौसुलवरा काफी धूमधाम से मनाया गया।


कमेटी के संस्थापक नूरुज्जमा बरकाती ने बताया की 11वीं शरीफ के मौके पर खालिफा ए शहज़ादे सद्रुल अफाजिल व शारहे बुखारी मेमारे मिल्लत अल्हाज मोहम्मद कौसर खां नईमी अलैहिर्रहमा की मज़ार पर चादर पेश की गई।
इस के बाद जामिया अरबिया इज़हारुल के सद्रुल मुदर्रेसीन व खालिफा-ए-मेमारे मिल्लत हज़रत अल्हाज मोहम्मद याकूब नईमी ने कहा कि अल्लाह तआला ने अपने दीन की तबलीग के लिए और गुमराह लोगों को ईमान पर लाने के लिए अम्बिया के असहाब व अहलेबैत और उनके बाद स्वालेहीन को मुन्तखब किया। उन्होंने कहा कि औलिया में सबसे बड़ा मर्तबा हजरत सैय्यदना शेख अब्दुल कादिर जीलानी गौसे आजम को मिला। गौसे पाक के दामन को मजबूती से थामने वालो की सब मुश्किले आसान हो जाती है। मुफ्ती जमाल अशरफ़ ने खुसूसी दुआ की गई। उक्त मौके पर मौजूद रहे कारी रियाजुद्दीन, मौलाना शरीफुल हक सुबहानी, मौलाना रफीक रज़वी, हाफिज नूरुल हसन और मदरसा जामिया अरबिया छात्र आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!