WhatsApp Icon

महामाया मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा, दो की मौत व तीसरे की हालत गंभीर

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: महामाया मेडिकल कॉलेज में सीवर की सफाई करने गए दो सफाई कर्मियों की मौत हो गई जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर में महामाया मेडिकल कालेज परिसर में बनी सीवर लाइन की सफाई ठेकेदार द्वारा कराई जा रही रही, जिसमें उतरा एक सफाई वापस नहीं लौटा तो दूसरा सफाई कर्मी भी गया और जब वो वापस नहीं लौटा तो तीसरा भी सीवर में उतरा और जान बचाने की गोहार लगाई। जेसीबी के सहारे सीवर लाइन को तोड़ा गया तो मनीराम व देवेंद्र का शव बाहर निकाला गया जबकि सुरेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों मृतक रामपुर कला व आलापुर के बताए जा रहे हैं। सीवर लाइन सफाई के दौरान दो मज़दूरों की मौत से हड़कंप मच गया है।

अन्य खबर

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

सुल्तानगढ़ पुल के पास गड्ढे में समाई बुलेट, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; साथी घायल

error: Content is protected !!