WhatsApp Icon

शिविर लगा कर मुफ्त किया गया दांत व आँख का परीक्षण – दवाएं वितरित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह सकरावल पश्चिम मो.अशरफ सभासद (लाल बाल) के घर पर निःशुक स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। निःशुल्क मेडिकल कैम्प का शुभारंभ मौलाना सैय्यद महताब हुसैन, मो.अशरफ लाल बाल, शकील अहमद व इंतेसार अहमद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उक्त मौके पर महामाया राजकीय एलोपैथीक मेडिकल कॉलेज के प्रसिद्ध दन्त चिकित्सक डॉक्टर आरिफ मुस्तफा द्वारा बड़ी संख्या में मरीजों के दान्तों की निःशुल्क जांच कर दवाएं भी वितरित की गई। राजा का मैदान में संचालित प्रसिद्ध नयन तारा ऑप्टिकल द्वारा निःशुल्क आंखों की जांच कर चश्मों का नंबर मरीजों को उपलब्ध कराया गया। लैबपोर्बे डाइग्नोस्टिक सेंटर द्वारा निःशुल्क ब्लड प्रेशर व शूगर की जांच किया गया तथा ने ब्लड की जांचों में 50 प्रतिशत की छूट दी गई। उक्त शिविर का आयोजन डीएम मेडिकल स्टोर के सौजन्य से लगाया गया था।
महामाया मेडिकल कालेज में कार्यरत डेन्टिस्ट डॉक्टर आरिफ मुस्तफा ने बताया कि उक्त मेडिकल शिविर का उद्देश्य आमजनों में ब्लड प्रेशर, शूगर आदि सहित दांत व आंख की बीमारियों के प्रति जागरूक करना था।

अन्य खबर

मानवता की मिसाल बना गाज़ी फाउंडेशन, 8वें स्थापना दिवस पर यात्रियों को बांटे फल और शीतल जल

तालाब विवाद से उठी चिता, अब कानून व्यवस्था पर सियासत की आग: मोहनलाल हत्याकांड पर कांग्रेस का हमला

लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सज़ा पाई… खान मुबारक की मौत के बाद भी परिवार पर कानून का शिकंजा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.