WhatsApp Icon

मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने किया हड़ताल का एलान, जानिए क्या है मांग

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने बुधवार को बड़ा एलान करते हुए गुरुवार दे हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। आवासीय चिकित्सक संघ की मांग है कि मंगलवार की शाम में जूनियर डॉक्टर पर प्राणघातक हमला कर खुली गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कोई वैधानिक कार्यवाही नहीं हुई है, गुरुवार से ओपीडी बन्द कर आरोपियों की गिरफ्तार न किये जाने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया गया है। इस दौरान आपातकालीन चिकित्सीय सेवाएं जारी रहेगी।

आवासीय चिकित्सक संघ द्वारा पत्र जारी कर चेतावनी दी गई है कि गुरुवार से गिरफ्तारी ना होने तक ओपीडी व सभी गैर आपातकालीन सेवाएं बन्द कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
बताते चलेंकि महामाया राजकीय मेडिकल कालेज में अध्यनरत दो जूनियर रेजिडेंट से मंगलवार की शाम 07 बजे अकबरपुर में रिलायंस ट्रेंड्स से खरीदारी करके स्कूटी से वापस आ रहें थे, आते समय टोयटा गाड़ी यूपी 32 एल क्यू 9900 ने उनको टक्कर मार दिया जिससे पीछे बैठी हुई जुनियर रेजिडेंट नीचे गिर गईं, ये दोनो संभल पाते की दबाव बनाने की नियत से टोयटा में बैठे लोग उतर कर स्कूटी की चाबी छीन लिए और मारपीट करने लगे। उक्त दोनों के द्वारा बताने पर कि हम दोनों चिकित्सा महाविद्यालय के डॉक्टर हैं, उनको कोई फर्क नहीं पड़ा बल्की वे और उग्र होते हुए लाठी भी निकाल लिए। उनको इसका भी भनक नहीं रहा कि एक उनमें से फीमेल है और उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। दोनों डॉक्टर पिटते हुए अपने बचाव का रास्ता न मिलने पर 112 पर फोन किए जिससे हमलावरों ने धमकी देते हुए उनको छोड़ दिया और चले गए। उक्त घटना को जिला प्रशासन और पुलिस को लिखित तौर पर अवगत करवाते हुए इंडियन मैडिकल एसोसिएशन, राज्य चिकित्सा शिक्षा एसोसिएशन और रेसिडेंट डॉ एसोसिएशन से भी अपने स्तर से संज्ञान लेने को कहा गया है। उक्त घटना से नाराज़ आवासीय चिकित्सा संघ ने गुरुवार से आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक ओपीडी व अन्य सेवाएं (एमरजेंसी छोड़ कर) बन्द कर विरोध प्रदर्शन का एलान किया है।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.