WhatsApp Icon

महामाया मेडिकल कॉलेज में हुआ योग मैराथन का भव्य आयोजन

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज में योग मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव द्वारा झंडी दिखाकर किया गया।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, फैकल्टी सदस्य, चिकित्सकगण एवं कर्मचारीगण उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।
योग मैराथन के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों और प्राणायामों का अभ्यास किया। साथ ही, विशेषज्ञों द्वारा योग के वैज्ञानिक लाभों पर प्रकाश डाला गया।
डॉ. मुकेश यादव ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, “योग न केवल हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, बल्कि आज के तनावपूर्ण जीवन में मानसिक संतुलन बनाए रखने का एक वैज्ञानिक उपाय भी है। मेडिकल छात्रों के लिए यह अभ्यास अत्यंत लाभकारी है।”
इस आयोजन के माध्यम से कॉलेज प्रशासन ने यह संदेश दिया कि योग को जीवनशैली में अपनाकर हम शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध हो सकते हैं।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!