WhatsApp Icon

महामाया मेडिकल कॉलेज के नए प्रिंसिपल होंगे डॉ मुकेश यादव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सूबे के चिकित्सा शिक्षा अनुभाग के विशेष सचिव के आदेश पर कृतिका शर्मा मुकेश यादव को महामाया मेडिकल कालेज का नया प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। अकबरपुर – टाण्डा मार्ग के सद्दरपुर में संचालित महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ आभास कुमार को आदेशित किया गया है कि तत्काल प्रभाव से डॉ मुकेश यादव को प्रधानाचार्य का पद ग्रहण कराएं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नवनियुक्त प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव इससे पहले बांदा मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य थे और उसके बाद काफी दिनों तक चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक कार्यालय में संबद्ध थे। चिकित्सा शिक्षा अनुभाग ने डॉ आभास कुमार सिंह की जगह नया प्रधानाचार्य नियुक्त किया है। बताया जा रहा हैं कि कोर्ट के आदेश के बाद इनकी नियुक्ति हुई है । डॉ मुकेश यादव फॉरेंसिक मेडिसिन के प्रोफेसर हैं । इन्होंने मैनेजमेंट और एलएलबी का कोर्स भी किया है । डॉ यादव की पहचान सख्त और कुशल प्रशासक की रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि डॉ मुकेश यादव मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

अन्य खबर

स्कूल का ताला तोड़कर बैटरी-इन्वर्टर उड़ाने वाले दो चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

चार साल तक नहीं जागा सिस्टम, भूख हड़ताल पर बैठते ही 24 घंटे में दौड़ा प्रशासन! दिव्यांग महिला के आगे झुका तंत्र, आनन-फानन में बना बदहाल रास्ता

तहसील के दरवाजे पर दिव्यांग की फरियाद बेअसर! 10 मीटर रास्ते के लिए पति-बच्चों संग भूख हड़ताल, प्रशासन के आश्वासन पर उठे सवाल

error: Content is protected !!