WhatsApp Icon

गणतंत्र दिवस पर मेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, नामी विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

अम्बेडकरनगर: गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को पूर्वांचल मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगेगा। 20 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को मुफ्त परामर्श देंगे। जांचों पर 50% तक की छूट भी मिलेगी।


गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर टाण्डा अकबरपुर मार्ग पर खेतापुर में नवनिर्मित बहुउद्देशीय पूर्वांचल मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं कैंसर केयर की ओर से एक मेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 26 जनवरी सोमवार को किया जा रहा है। उक्त शिविर पूर्वांचल मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के परिसर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित होगा।  इंस्ट्राग्राम पर देखें सभी डॉक्टरों की डिटेल-■■■इसको टच करें।
इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में न्यूरोसर्जरी, कैंसर सर्जरी, यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, नेत्र रोग, महिला रोग, मेडिसिन, बाल रोग, ईएनटी एवं जनरल सर्जरी सहित कई विभागों के अनुभवी एवं वरिष्ठ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे। इस को ★★★टच कर के फेसबुक पर देखें सभी डॉक्टरों की डिटेल
शिविर में प्रमुख रूप से प्रसिद्ध डॉ. आसिफ अख्तर, डॉ. अभिषेक वर्मा, डॉ. ज़हीर अहमद, डॉ. के.पी. मल्ल, डॉ. मोहम्मद अरशद, डॉ. राजेश यादव, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. राकेश प्रसाद, डॉ. अबरार अहमद, डॉ. अंकित सिंह, डॉ. उज़्मा कौसर, डॉ. रिचा गंगवार, डॉ. संतोष यादव, डॉ. पारुल यादव, डॉ. सरस्वती, डॉ. अनीता गौड़, डॉ. पूजा एवं डॉ. साजन देव केसर सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे।
शिविर में सभी मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। वहीं प्राइमस स्कैन एंड डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे एवं पैथोलॉजी जांचों पर 50 प्रतिशत तक की छूट भी प्रदान की जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस मेगा मेडिकल कैम्प का लाभ उठाएं।

अन्य खबर

‘या मखदूम अशरफ’ की सदाओं के बीच परचम कुशाई से शुरू हुआ 640वां उर्स, किछौछा में उमड़ा आस्था का सैलाब, डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

“ज्ञान, शील और एकता” का संदेश लेकर निकली ABVP, 78वें स्थापना दिवस पर छात्रशक्ति को किया संगठित

5 लाख की दहेज की मांग… फिर ट्रेन से मौत! बेटी बोली—पिता को धक्का देकर मार डाला, पुलिस CDR के सहारे कर रही है जांच

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.