WhatsApp Icon

मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम हाल में सम्पन्न हुई केंद्रीय शांति समिति की बैठक

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आगमी लोकसभा चुनाव व विभिन्न त्यौहारों को लेकर मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ऑडिटोरियम हाल में शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल ढंग से सम्पन्न हुई जिसमें जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी व पश्चिमी) तथा समस्त क्षेत्राधिकारी गण, समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें विभिन्न समुदायों के संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधान, नगर पंचायत सदस्य एवं धार्मिक गुरु शामिल हुए।


अधिकारिगणों द्वारा मीटिंग मे प्रतिभाग करने वाले सम्भ्रान्त व्यक्तियो व धार्मिक गुरूओं के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया व उनसे सुझाव भी मांगे गये तथा उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया गया। अधिकारीगणों द्वारा उपस्थित धार्मिक गुरूओ व सभ्रान्त व्यक्तियों को स्पष्ट शब्दों में बताया गया कि असामाजिक व अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी, यदि किसी व्यक्ति के संज्ञान में ऐसा कोई मामला आता है तो तुरंत संबंधित थाना पुलिस को अवगत कराएं जिससे कि कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाए। जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट ना करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हो या किसी प्रकार की भड़काऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर ना करें। जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, भ्रामक व अफवाह पोस्ट करेगा उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में ऑल इंडिया जमीयतुल उलेमा ए हिन्द के जिलाध्यक्ष मुफ़्ती महबूबर्राहमान कासमी, इस्लामिक धार्मिक संस्था अदारे शरैय्या के मौलाना फैय्याजुद्दीन, सैय्यद फैज़ान अशरफ चाँद मियां, श्री केंद्रीय दुर्गापूजा महासमिति के दिनेश मौर्य, राकेश सोनकर सहित भारी संख्या में नगर पालिका व नगर पंचायत के सभासद तथा नगरीय व ग्रामीण के संभ्रान्त नागरिक मौजूद रहे।

अन्य खबर

तीन साल की सेवा के बाद मुबारकपुर से विदा हुए जेई संजय यादव, अकबरपुर (शहरी) विद्युत उपकेंद्र में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

20 रुपये में टूटा बर्तन जोड़कर जीता भरोसा, फिर ‘ऑफर’ का झांसा देकर उतरवा लिए जेवर; शहजादपुर में सक्रिय ठग गैंग का बड़ा वार

मंत्री नंदी का टांडा में मेगा दांव! ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का शुभारंभ, 100 युवाओं को रोजगार और विदेशों तक पहुंचेगा टांडा का कारोबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.