WhatsApp Icon

घर से पहले मौत, कटी जीभ, सिर पर चोट और गला–

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पल्लेदारी कर घर लौट रहा युवक पूरी रात लापता रहा, जबकि सुबह उसका शव घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे मिला।


मृतक की पहचान उमेश पुत्र रामदुलार, निवासी फरीदपुर गांव के रूप में हुई है। वह जलालपुर कस्बे में नरेश जायसवाल की दुकान पर पल्लेदारी का कार्य करता था। बीती देर शाम वह रोज की तरह काम समाप्त कर चौराहे से होटल का खाना लेकर घर के लिए निकला था, लेकिन रात भर घर नहीं पहुंचा।
सुबह लगभग 7:30 बजे गांव के बाहर सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने मृतक के भाई नरेश को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
शव की हालत देखकर ग्रामीणों और परिजनों में दहशत फैल गई। मृतक के सिर पर चोट के निशान, जीभ कटी हुई प्रतीत होना और गले में सूजन पाए जाने की बात कही जा रही है, जिससे मौत को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की लिखित सहमति के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा, उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!