WhatsApp Icon

मौन अवधि के साथ प्रशासन की अग्नि परीक्षा शुरू, सघन चेकिंग व लाल पर्ची से मचा हड़कंप, सड़क पर उतरे डीएम एसपी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर- मान्यता प्राप्त पत्रकार) 277 कटेहरी विधान सभा के उपचुनाव की मौन अवधि शुरू हो चुकी है और इस दौरान प्रशासन को अग्नि परीक्षा से भी गुजरना होगा। जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान स्वयं सड़कों पर उतर कर पदमार्च करते हुए आमजनों को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाते नज़र आ रहे हैं। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग तेज़ हो चुकी है तथा अशांति फैलाने की आशंका वाले व्यक्तियों को लाल पर्ची भी दी जा रही है जिससे हड़कम्प मचा हुआ है।
सोमवार की शाम 05 बजे से उपचुनाव की मौन अवधि का समय शुरू होते ही पुलिस के सायरन व बूटों की आवाज़ गूंजने लगी है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ स्वयं इल्तिफ़ात गंज की सड़कों पर उतर पर आमजनों को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाते नज़र आए। कटेहरी विधान सभा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू हो चुका है। उड़न दस्ता टीम भारी पुलिस बल।के साथ 24 घंटा चेकिंग में जुटी हुई है। मतदान के लिए धन प्रलोभन को रोकने के लिए प्रशासन काफी सजग है।

टांडा सीओ शुभम कुमार सिंह के साथ टांडा सर्किल के थानों के पुलिस अधिकारी व पुलिस बल काफी सर्तकता बरत रहे हैं और किसी भी वाहन को बिना चेकिंग के नहीं जाने दे रहे हैं। इल्तिफ़ातगंज व आसपास का क्षेत्र छावनी के रूप में तब्दील हो चुका है। प्रशासन मौन अवधि को अग्नि परीक्षा के रूप में स्वीकार कर चुकी है। सम्पूर्ण क्षेत्र को अघोषित सील कर दिया गया है तथा अशान्ति फैलाने वालों को चिन्हित कर लाल पर्ची वितरित की जा रही है जिससे मतदान के बाद वो अपने घरों पर रहे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरा तैयार भी नज़र आ रहा है।

अन्य खबर

घाघरा में छलांग, दो दिन बाद भी विपिन का सुराग नहीं! गुस्से में पुल पर उतरे ग्रामीण, टाण्डा-कलवारी मार्ग जाम कर मचाया हंगामा

शिव बाबा के पास मौत का तांडव! बुलेट-ई रिक्शा की भीषण भिड़ंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की मौत, दो गंभीर

गुल्लू हत्याकांड में बड़ा फैसला! उबैदुर्रहमान को उम्रकैद, गोली मार कर हुई थी हत्या, वीडियों हुई थी वायरल

error: Content is protected !!