WhatsApp Icon

कड़ी सुरक्षा के बीच पारदर्शिता के साथ होगी मतगणना, तैयारियां पूरी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: 277 कटेहरी विधान सभा क्षेत्र का उपचुनाव गत 20 नवम्बर को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न हुआ। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 23 नवम्बर शनिवार को राजकीय इंजीनियरिंग कालेज अकबरपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय व एडिशनल एसपी पूर्वी श्याम देव की मौजूदगी में मतगणना में लगे सभी पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक कर दिशा निर्देश जारी क़िया। मतगणना के दौरान सुरक्षा का मजबूत घेरा रहेगा जिससे मतगणना में किसी भी तरह का कोई व्यवधान ना पैदा हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि मतगणना निर्धारित समयानुसार शुरू होगी जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

अन्य खबर

घाघरा में छलांग, दो दिन बाद भी विपिन का सुराग नहीं! गुस्से में पुल पर उतरे ग्रामीण, टाण्डा-कलवारी मार्ग जाम कर मचाया हंगामा

शिव बाबा के पास मौत का तांडव! बुलेट-ई रिक्शा की भीषण भिड़ंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की मौत, दो गंभीर

गुल्लू हत्याकांड में बड़ा फैसला! उबैदुर्रहमान को उम्रकैद, गोली मार कर हुई थी हत्या, वीडियों हुई थी वायरल

error: Content is protected !!