अम्बेडकरनगर: 277 कटेहरी उपचुनाव की मतगणना अपने निर्धारित समयानुसार इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। पहले तीन राउंड तक भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा ने बढ़त बनाया लेकिन चौथे राउंड से बड़ा उलटफेर हुआ और सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा भाजपा प्रत्याशी से आगे बढ़ गई।
पहले राउंड में भाजपा को 3471 व सपा को 3061 मत मिला था जबकि बसपा को मात्र 1689 मत मिला।
दूसरे राउंड में भाजपा को जहां 6496 मत मिला वहीं सपा को 5342 व बसपा को मात्र 3627 मत प्राप्त हुआ।
तीसरे राउंड में भाजपा को 9222 व सपा को 8211 मत मिला जबकि बसपा को 5209 मत प्राप्त हुआ। लेकिन तीसरे राउंड के बाद अचानक सपा ने 591 बढ़त बना लिया और भाजपा को दूसरे नंबर पर कर दिया। भाजपा को 10932 व सपा को 11523 मत मिला।
पांचवें राउंड में भी सपा ने बढ़त बनाई और सपा को 15073 व भाजपा को 13556 मत मिला। छठवें राउंड में सपा को 18704 व भाजपा को 15794 मत मिला। 07वें राउंड में सपा को कुल 21316 व भाजपा को 18042 मत प्राप्त हुआ। 07वें राउंड तक सपा 3273 मतों से आगे है। 08वें राउंड में सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा 23926 व भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद को 20770 मत मिला है। सपा प्रत्याशी 3155 मत से आगे हैं।
09वें राउंड में सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा 26652 व भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद को 23723 मत मिला है। सपा प्रत्याशी 2929 मत से आगे हैं। जबकि 10 वें राउंड में सपा को 28729 व भाजपा को 26070 मत मिला है, 10वें राउंड में सपा की बढ़त का अंतर कम हुआ है जो मात्र 1759 रह गया है।
कटेहरी विधानसभा उपचुनाव के 23वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद 18131 वोट से आगे। भाजपा को 74559 व सपा को 56428 मत मिला है।
इस दौरान अयोध्या मंडल के कमिश्नर व आईजी रेंज अयोध्या भी मतगणना स्थल पर पहुंच गए हैं। अकबरपुर टांडा मार्ग पर पुलिस का सख्त पहरा भी जारी है। सभी अपडेट के लिए सूचना न्यूज़ ऑफिशियल फेसबुक पेज अथवा सूचना न्यूज़ व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें।
Note: व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए खबर के बीच में बने व्हाट्सएप्प को टच करें और एग्री करने पर जब व्हाट्सएप्प ओपन हो जाये तो ऊपर लिखे फॉलो को टच कर दें। अब आपके स्टेटस के पास सूचना न्यूज़ चैनल नज़र आएगा। धन्यवाद







