WhatsApp Icon

टाण्डा नगर पालिका प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है विशेष अभियान – जानिए डिटेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर पालिका परिषद द्वारा आजकल एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसका सीधा संबंध आम जनता से है।


जी हां, टाण्डा नगर पालिका परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा नगर क्षेत्र की सड़कों पर पैदल मार्च कर आम मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को कार्यालय में अवकाश होने के बावजूद नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी सड़कों पर पैदल मार्च किया। टाण्डा नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध ज़ुबैर चौराहा से शुरू मतदाता जागरूकता पैदल यात्रा निकाली गया जो ताज टाकीज़, सिटी सेंटर होते हुए पुनः ज़ुबार चौराहा से गुजर कर नगर पालिका कार्यालय में पहुंच कर समाप्त हुई। उक्त मौके पर टीएस शमसाद ज़ुबैर, आर.आई व प्रभारी सफाई निरीक्षक राकेश कुमार गौरव, आरआई सलमान खान, आरआई राम बाबू गुप्ता, सफाई नायक मोहम्मद अहमद, सुहैल अहमद, मो. हुसैन आदि मौजूद रहे।
बताते चलेंकि नगर पालिका टाण्डा द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिससे आम मतदाताओं को आगामी 25 मई को मतदान करने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया सके।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर ने खोया तेजतर्रार व ईमानदार डीएम, एक साल भी नहीं कर सके कार्यकाल पूरा -ईशा प्रिया से बड़ी उम्मीद

जन्म से पहले ही 8वीं पास: टांडा के ‘कलयुग के अभिमन्यु’ ने खोली शिक्षा सिस्टम की पोल

महरुआ में कानून का डंडा, भगवानपुर में नियम ठंडा! — सरकारी भवन में ‘रातों-रात’ प्रतिमा, प्रशासन की दोहरी नीति पर बवाल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.