WhatsApp Icon

मतदाता सूची के पुनरीक्षण व त्रुटियों के सुधार पर हो रहा है बड़ा काम

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: आगामी प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जलालपुर तहसील सभागार में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार गरिमा भार्गव एवं नायब तहसीलदार हरिराम ने संयुक्त रूप से किया।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में बीएलओ को निर्वाचन नामावलियों से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करना होगा। साथ ही, मतदाता सूची में पाई जाने वाली त्रुटियों को समय रहते ठीक कर सटीक और अद्यतन नामावली तैयार करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।बैठक में यह भी बताया गया कि निरंतर पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि की स्थिति में संबंधित बीएलओ की जवाबदेही तय की जाएगी। प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों ने मतदाता सूची की शुद्धता को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताते हुए कहा कि बीएलओ की सक्रियता और सजगता ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की गारंटी है।
गौरतलब है कि जलालपुर क्षेत्र के कुल 280 बीएलओ एवं सुपरवाइजर के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 और 19 सितंबर 2025 को निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी पहलुओं पर व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी, ताकि आगामी चुनावों की तैयारियों को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

अन्य खबर

खेत की तारबंदी बनी मौत का जाल! करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, बचाने पहुंचीं पत्नी समेत दो महिलाएं भी झुलसीं

टाण्डा पालिका में मचा हंगामा! वेतन को तरसे सैकड़ों सफाई कर्मी, ईओ को थमाया 11 सूत्रीय मांगपत्र

टाण्डा में सपा टिकट की जंग तेज! विधायक राममूर्ति के बीच राम सकल की एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर ठोंकी दावेदारी—‘टिकट मिला तो 100% जीत’ का दावा

error: Content is protected !!