अम्बेडकरनगर: 277 कटेहरी उपचुनाव का मतदान प्रातः 07 बजे से शुरू हो गया। डीएम एसपी बूथों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं।
प्रातः 09 बजे तक 11.49 प्रतिशत मतदान हो चुका है।समाचार लिखे जाने तक मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है।
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 07 बजे से पूर्व मॉकड्रिल मतदान किया गया जिसके बाद विधिवत मतदान जारी किया गया। उपचुनाव में 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगा। मतदान का समय शाम 05 तक निर्धारित किया गया है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी लंबी कतारें लग गई हैं।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने प्राथमिक विद्यालय अलनपुर व हाजी नुरुल्लाह जूनियर हाई स्कूल इल्तिफ़ातगंज का औचक निरीक्षण कर मतदान की प्रकिया को परखा। शुरुआत के मात्र दो घंटा में 11.49 प्रतिशत मतदान हुआ। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि शांतीपूर्वक मतदान जारी है तथा मतदाताओं में काफी जोश भी है। 277 कटेहरी विधानसभा में सुबह 11 बजे तक 24.27 प्रतिशत मतदान हुआ।




