WhatsApp Icon

बिना सज़ा के घंटों क्लास में कैद रहा मासूम छात्र, शिक्षक की लापरवाही से आक्रोश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की बड़ी गलती का खामियाजा मासूम छात्र को भुगतना पड़ा। स्कूल में छुट्टी होने के बाद मासूम छात्र घंटों कमरे में बंद रहा। रोने की आवाज़ सुन कर स्थानीय लोगों ने पहुंच कर कमरे का ताला तोड़ कर मासूम को बाहर निकाला। उक्त घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।


मामला शिक्षा क्षेत्र अकबरपुर के सिकंदरपुर प्राथमिक विद्यालय का है जहां प्रशासन के आदेशानुसार 12:30 स्कूल में छुट्टी कर दी गई लेकिन जल्द बाजी में शिक्षक कमरे में ताला लगा कर चले गए जबकि उक्त कमरे (कक्षा) में एक मासूम छात्र बैठा रहा गया। दो घण्टे तक बंद मासूम छात्र रोता बिलखता रहा लेकिन शिक्षक को इसकी भनक तक नहीं चली। बच्चे के रोने की आवाज़ सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मासूम छात्र से आपबीती सुनी और छात्र के परिजनों को जानकारी दिया। परिजनों ने कमरे का ताला तोड़कर मासूम छात्र को बाहर निकला। उक्त मामले की जानकारी के लिए बीएसए से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनका मोबाइल नहीं उठा जबकि अकबरपुर एसडीएम का सीयूजी मोबाइल लगभग 06 बजे स्विच ऑफ मिला। मासूम छात्र को कमरे में बंद कर जाने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जा रही है।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.