WhatsApp Icon

टॉफी के बहाने तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टॉफी देने के बहाने बुलाकर 3 वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने मासूम के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक हिरोसत में भेज दिया है।

घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया निवासी 30 वर्षीय अजीत कुमार वर्मा उर्फ छोटू पुत्र कमलेश वर्मा अपने रिश्तेदारी में आया हुआ था। इसी दौरान रिश्तेदारों के घर के बगल की एक तीन वर्षीय बच्ची को टॉफी देने के बहाने बुला लिया और उसके साथ गलत कार्य करने लगा। बाद में रोते बिलखते घर पहुंची बच्ची ने पूरा मामला अपने परिजनों को बताया।

मामले की जानकारी होने पर पीड़ित बच्ची के परिजनों ने जलालपुर कोतवाली पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध लिखित शिकायती पत्र देकर कठोर कार्रवाई की मांग की। परिजनों के तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर धर पकड़ शुरू कर दी। जिस पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पहुंचे जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह उप निरीक्षक गुलाम रसूल कांस्टेबल विजय कुमार कांस्टेबल सौरव कुमार ने जलालपुर से बसखारी रोड स्थित पक्के पुल के पास से करीब सुबह 09 बजे गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई जहां पर दर्ज मुकदमे के आधार पर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।

संबंध में जलालपुर क्षेत्राधिकार अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है

अन्य खबर

घाघरा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट! टांडा-आलापुर में तैयारियां तेज, तटवर्ती इलाकों को सावधान रहने की चेतावनी, कंट्रोल रूम का नंबर जारी

सड़क से पहले बुनकरों की बिजली और गरीबों का इलाज जरूरी—राममूर्ति; नूरे हक कॉलेज में सौगातों की झड़ी

खबर छपी तो खुली पालिका की नींद! नाला साफ किए बिना ही फिर रख दी पटिया, जलभराव का संकट बरकरार

error: Content is protected !!