WhatsApp Icon

मासूम बच्चियों संग घाघरा में कूदी महिला को टाण्डा पुलिस बचाने में हुई सफल

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: शनिवार को लगभग 3:30 बजे टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के बहुप्रसिद्ध महादेवा घाट पर अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या करने के नीयत से नदी में कूद महिला को क्षेत्रीय दरोगा व सिपाही की सक्रियता से महिला व बच्चियों को गोताखोरों की मदद से सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया।


टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि बच्चियों के साथ एक महिला के नदी में कूदने की सूचना मिलते ही हल्का उप निरीक्षक आलोक शुक्ला कांस्टेबल संजीव शर्मा द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से महिला को व उसके दोनों पुत्रियों को बचा लिया गया। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम बबीता पत्नी अरविंद हरिजन निवासी ग्राम सैदापुर थाना सम्मन पुर जनपद अंबेडकर नगर उम्र करीब 30 वर्ष बताया। महिला के साथ में उसकी दो पुत्रियों आकृति उम्र 3 वर्ष लगभग व अदिति उम्र 6 वर्ष लगभग को भी सुरक्षित बचाया गया। जब नदी में कूदने की वजह पूछी गई महिला द्वारा बताया गया कि पारिवारिक कलह से तंग आकर अपना जीवन समाप्त करने के उद्देश्य से यहां आई थी और नदी में कूद गई किंतु पुलिस की तत्परता ने उसे बचा लिया गया। महिला को शालीनता से समझाया गया कि जिंदगी बेशकीमती है इसे कभी भी समाप्त करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। महिला को समझा बुझाकर बच्चियों समेत 108 एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी टांडा भिजवाया गया।

अन्य खबर

खबर का असर: दहेज उत्पीड़न मामले में पति, ससुर, देवर और नंदोई पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

1000 बेटियों का कन्यादान… अब IAS-PCS बनाने का संकल्प! धर्मवीर सिंह बग्गा का बड़ा ऐतिहासिक ऐलान

सरपत की झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव; इलाके में सनसनी, पहचान कराने में जुटी पुलिस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.