WhatsApp Icon

रात 2 बजे मां के बगल से गायब हुई 7 माह की मासूम, 14 घंटे बाद तालाब किनारे से सकुशल बरामद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर गांव में सोमवार रात एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। मां के साथ सो रही सात माह की मासूम खुशी रहस्यमय परिस्थितियों में अचानक लापता हो गई। आधी रात मासूम के गायब होने की खबर फैलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

बताया जाता है कि गांव निवासी मनीता सोमवार रात भोजन के बाद अपनी सात माह की पुत्री खुशी को साथ लेकर सोई थीं। देर रात करीब दो बजे जब उनकी आंख खुली तो बच्ची बिस्तर से गायब थी। परिजनों ने पहले घर और आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए तलाश अभियान शुरू कर दिया। पीड़ित मां की तहरीर पर जलालपुर पुलिस सक्रिय हुई तो वहीं ग्राम प्रधान शैलेंद्र यादव भी ग्रामीणों के साथ खोजबीन में जुट गए। पूरे गांव और आसपास के इलाकों में घंटों तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

करीब 14 घंटे की लगातार तलाश के बाद मंगलवार शाम लगभग चार बजे गांव के बगल स्थित एक तालाब के किनारे मासूम खुशी सकुशल मिली। बच्ची के जीवित मिलने की सूचना मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव ने राहत की सांस ली। पुलिस बच्ची को अपने साथ कोतवाली लेकर गई, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि मां के बगल से सात माह की मासूम आखिर रहस्यमय तरीके से कैसे गायब हुई और वह तालाब के किनारे तक कैसे पहुंची? पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

अन्य खबर

बलिया में अम्बेडकरनगर की बेटियों का धमाका! शानदार खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची KGBV टीम, बीएसए ने दी बधाई

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

error: Content is protected !!