WhatsApp Icon

जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट – वीडियों वायरल – एसपी से गोहार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एक जमीन की पुराने रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को जाकर पिटाई कर दिया। मामले में पीड़ित ने जलालपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। घटना की वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसको खबर में नीचे देख सकते हैं।


जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निवासी अमन सोनी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मैं और मेरे चाचा जलालपुर बाजार से नगपुर अपने घर जा रहे थे इसी बीच शंकर तिराहे के पास पहले से घात लगाए बैठे निर्मल मौर्य उसका भाई सहित अन्य लोगो ने मेरे चाचा रामकुमार को मारपीट करते हुए उठाकर पटक दिया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने लगा जबकि उसका भाई सहित अन्य ने डंडे से बुरी तरह से पिटाई करने लगा। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया की हमलावरों ने धारदार औजार से चाचा के पैर में मारकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने जलालपुर कोतवाली को शिकायती पत्र देकर ठोस कार्यवाही की मांग की है।
इस संबध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के शिकायती पत्र पर विधिक कार्यवाही विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!