WhatsApp Icon

एक बार फिर इंसानियत हुई शर्मसार, विक्षिप्त महिला को सामुहिक रूप से बनाया हवस का शिकार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर सर्किल के बसखारी थाना क्षेत्र में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है। दरबदर भटकने वाली विक्षिप्त महिला को दरिंदों ने अपनी हवश का शिकार बनाया है। बसखारी पुलिस ने त्वरित मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बसखारी थानाक्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त दरबदर भटकने वाली महिला को 27/28 अप्रैल की रात्रि में हवस का शिकार बनाया है।

बसखारी थानाध्यक्ष सन्त कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा संख्या 115/25 पर बीएनएस की धारा 70(1) व 64(2)के के तहत अमित गौड़ पुत्र प्रदीप गौड़ निवासी बसखारी व मनोज पुत्र कमरु निवासी सतरही थाना सम्मनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दर्ज मुकदमा के अनुसार विक्षिप्त महिला को हवस का शिकार बनाते स्थानीय लोगों द्वारा देखा भी गया था।
बताते चलेंकि बसखारी थानाक्षेत्र में ही चन्द माह पूर्व एक दूसरी विक्षिप्त महिला को एक युवक द्वारा अपनी हवस का का शिकार बनाया गया था।
बहरहाल मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को सामूहिक रूप से अपनी हवस का शिकार बनाने वालों को जहां पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है वहीं इंसनियको शर्मसार करने वाली उक्त घटना की क्षेत्र में खूब निंदा हो रही है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.