WhatsApp Icon

जनपद के विभिन्न स्थानों पर ध्यानपूर्वक सुना गया ‘मन की बात’ का 124वां संस्करण

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: प्रत्येक माह की अंतिम रविवार को होने वाले “मन के बात” कार्यक्रम की 124वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वासियों को संबोधित किया। जनपद में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम जिला संयोजक दिलीप पटेल देव के संयोजन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को बूथों पर सुना।
उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक डायरेक्टर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने अपने बूथ संख्या 332 भूपतिपुर कोडरहा में मन की बात कार्यक्रम को बूथ अध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, कुलदीप उपाध्याय, अंगद गौतम, निर्मल प्रजापति, बकरीदन अंसारी,सुरजीत यादव आदि के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का रास्ता आत्मनिर्भरता से होकर गुजरता है। वोकल फॉर लोकल आत्मनिर्भर भारत का सबसे मजबूत आधार है। मोदी जी ने कई ऐतिहासिक,सांस्कृतिक और पर्यावरण के मुद्दों पर अपने विचार साझा किया।

उन्होंने शुभांशु शुक्ल के अंतरिक्ष मिशन पर भी बात करते हुए कहा कि इससे देश में विज्ञान को लेकर युवा पीढ़ी में उत्सुकता जगी है। कहा कि शुभांशु शुक्ल ने अंतरिक्ष से जैसे ही धरती पर वापसी किया तो पूरा देश खुशी और गर्व से भर गया। मोदी जी ने कहा कि हरियाली तीज, नागपंचमी, रक्षाबंधन फिर जन्माष्टमी सभी पर्व हमारी भावनाओं से जुड़े हैं ये हमें प्रकृति से जुड़ाव और संतुलन का भी संदेश देते हैं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मन की बात कार्यक्रम को मुख्य रूप से एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय पाण्डेय, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, विधायक धर्म राज निषाद, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, टाण्डा विधान सभा के प्रत्याशी रहे पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह, रमा शंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, पूर्व विधायक त्रिवेणी, जय राम विमल, अनीता कमल, संजू देवी, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, आनंद वर्मा, सरिता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ रजनीश सिंह, सुमन पाण्डेय, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जिला मंत्री संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, दीपक तिवारी, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा आदि ने सुना।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

खेत में मौत का ‘झटका’! युवक की जान लेने वाले तार का मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जलालपुर बार चुनाव में वीरेंद्र बहादुर सिंह का दबदबा! पांचवीं बार अध्यक्ष बन रचा इतिहास, जगदीश चंद्र यादव ने भी मारी बाजी

error: Content is protected !!