शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना
अम्बेडकरनगर: टांडा नगर क्षेत्र के एक फर्नीचर कारखाना व गोदाम में देर रात्रि को रहस्यमय ढंग से आग लगने के कारण लाखो रुपये का जहां फर्नीचर जलाकर राख हो गया वहीं दो मोटर साइकलें भी जलकर स्वाहा हो गई और पूरी बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है जिसे बड़ा नुकसान हुआ है।
टांडा नगर क्षेत्र के नेहरूनगर स्थित डॉक्टर मनीषा यादव के हास्पिटल से रसूलपुर गाँव की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे मांझी एन्ड सन्स के प्रबंधक सुरेंद्र मांझी द्वारा बड़े स्तर पर संचालित फर्नीचर का कारखाना व गोदाम में बुधवार गुरुवार के मध्य वाली रात्रि में लगभग 03 बजे रहस्यमय ढंग से भीषण आ लगा गई।
आग का कारण शार्ट सर्किट भी बताया जा रहा है। उक्त भीषण आग में लाखों रुपये के कीमती तैयार फर्नीचर सहित रजाई गद्दा आदि भी जलाकर राख हो गया तथा लाखों रुपये के कीमती अर्धनिर्मित फर्नीचर भी जलकर भस्म हो गया एवं कारखाना परिसर में खड़ी दो मोटर साइकिलें भी जलकर स्वाहा हो गई। इस भीषण अग्नि के कारण पूरा भवन क्षतिग्रस्त हो गया जिससे मांझी एन्ड संस् को भारी नुकसान हुआ है।




