WhatsApp Icon

नांव पर सवार होकर रात्रि में पुलिस बल के साथ मांझा उल्टाहवा पहुँचे सीओ कोतवाल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आगामी लोकसभा चुनाव व त्यौहारों को सकुशल शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर जनपदीय पुलिस लगातार क्षेत्र भ्रमण करते हुए अपराधियों व अराजकतत्वों पर नकेल कसने के काम करती नज़र आ रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशाल पांडेय के मार्गदर्शन में टांडा पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार सिंह व टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी बुधवार देर रात्रि में भारी पुलिस बल के साथ घाघरा नदी पार कर मांझा उल्टाहवा पहुंच गए। अचानक भारी पुलिस बल के साथ उच्च अधिकारियों ने पूर्व में बनाई जाने वाली कच्ची शराब के स्थानों पर दबिश दिया एवं कई संभावित नए ठिकानों की भी तलाश किया लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लग सका। ग्राम प्रधान व संभ्रान्त ग्रामीणों से मित्र पुलिस ने वार्ता किया तो आता चला कि 2018 के बाद मांझा उल्टाहवा में अवैध शराब बनाने का काम पूरी तरह से बंद चल रहा है। सीओ शुभम कुमार व कोतवाली दीपक सिंह रघुवंशी द्वारा मांझा उल्टाहवा के मतदान केंद्र का भी ग्राम प्रधान के साथ निरीक्षण किया गया। सीओ श्री शुभम ने बताया कि पूरे जनपद में एसपी डॉ कौस्तुभ व दोनों एडिशनल एसपी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव व त्योहारों के मद्देनजर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। श्री शुभम ने कहा कि विशेष रूप से टांडा सर्किल में आपराधिक गतिविधयां बर्दास्त नहीं कि जा सकती है जिसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने कहा कि एसपी के निर्देश व एडिशनल एसपी पश्चिमी के मार्गदर्शन तथा सीओ टांडा नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों सहित आपराधिक क्षवि के लोगों व अराजकतत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में घाघरा नदी पार टांडा तहसील के मांझा उल्टाहवा गाँव मे संदिग्ध स्थानों ओर दबिश दी गई एवं मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया है।

अन्य खबर

16 दिन बाद कब्र से निकला महिला का शव! बेटे ने खोला ऐसा राज, पिता पर मां की हत्या का सनसनीखेज आरोप

लाखों बुनकरों को राहत या फिर इंतजार! 28 जुलाई की बैठक में खुल सकती है फ्लैट रेट की किस्मत, मंत्री नंदी को सौंपा ज्ञापन

तीन साल की सेवा के बाद मुबारकपुर से विदा हुए जेई संजय यादव, अकबरपुर (शहरी) विद्युत उपकेंद्र में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.