WhatsApp Icon

एंटीरोमियो टीम ने दो मनचलों पर कसी नकेल, मिशन शक्ति फेज़-5 का दिखा असर

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: शारदीय नवरात्रि के अवसर पर संचालित मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत थाना इब्राहिमपुर एण्टीरोमियो पुलिस टीम ने दो मनचलों को गिरफ़्तार कर विधिक कार्यवाही किया जिससे मनचलों में हड़कम्प मच गया।


इब्राहिमपुर थाना पर तैनात एंटीरोमियो टीम के एसआई राजेन्द्र कुमार यादव ने हेड कांस्टेबल राय साहब, महिला कांस्टेबल रश्मि व रेशमा के साथ मिल कर जियापुर नहर के पास से 25 वर्षीय अब्दुल रहमान पुत्र मो.ताहिर निवासी गांधी नगर इल्तिफ़ातगंज व 24 वर्षीय अबू हुरैश उर्फ सिबलु पुत्र शौकत अली निवासी गांधी नगर इल्तिफ़ात गंज को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वो आने जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे। इब्राहिमपुर पुलिस ने उक्त अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा संख्या 226/25 पर बीएनएस की धारा 296 के तहत विधिक कार्यवाही किया। शारदीय नवरात्रि पर संचालित मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत थाना इब्राहिमपुर की एण्टीरोमियो पुलिस टीम द्वारा की गई उक्त कार्यवाही से मनचलों में हड़कम्प मच गया है।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!