WhatsApp Icon

मलंग सज्जादानशीन ने आस्ताना ए मखदूम अशरफ पर चादर पोशी कर मांगी विश्व शांति की दुआएं

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान) नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह हज़रत सैय्यद मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी के 639 वें वार्षिक उर्स के दूसरे दिन मलंग सज्जादानशीन मो. आलम शाह जुलूस के साथ आस्ताना ए मखदूम अशरफ पर पहुंच कर चादरपोशी की रस्म अदा किया एवं सहन आस्ताना पर दुआएं व मन्नतें मांगी। देश के कोने कोने से आये फोकरा मलंगों ने तरह तरह का करतब भी दिखाया।
बाबा शाह मलंग के आस्ताना से नात ख्वानी के साथ जुलूस निकाला गया जो मलंग गेट से होता हुआ मुख्य आस्ताना पर पहुंचा। जायरीनों की भीड़ ने मलंग सज्जादानशीन मो.आलम शाह का नारों के साथ स्वागत किया।

मुख्य आस्ताना पर पहुंच कर विश्व शांति व देश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई। उसके उपरांत मलंग सज्जादानशीन सहन असताना पर पहुंच कर दुआ ख्वानी कराई और जुलूस पुनः मलंग आस्ताना पर पहुंचा। उक्त मौके पर सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी, मो.कलाम शाह, शरद यादव, फैज़ान अहमद खान, दबीर अहमद एडवोकेट, जुहैब खान, डॉक्टर अकरम शाह, गफूर शाह, निसार शाह, जमादार शाह, इरफान शाह गुड्डू, कबीर शाह, सलाम शाह, नदीम शाह, सलीम शाह, जमील शाह, इश्तियाक शाह, चिराग शाह, अय्यूब शाह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!